Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Board 9th, 11th Registration:यूपी बोर्ड 9वीं, 11वीं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की बढ़ी तारीख

यूपी बोर्ड के कक्षा नौ व कक्षा ग्यारह के छात्रों के लिए अच्छी खबर है।बोर्ड ने प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि को 25 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितंबर कर दिया गया है। इससे जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन शेष रहा गया था,वह भी आसानी से अप

गोरखपुर,29अगस्त: यूपी बोर्ड के कक्षा नौ व कक्षा ग्यारह के छात्रों के लिए अच्छी खबर है।बोर्ड ने प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि को 25 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितंबर कर दिया गया है। इससे जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन शेष रहा गया था,वह भी आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

up board

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार पूर्व में यूपी बोर्ड द्वारा संचालित हाई स्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा व स्क्रूटनी के बाद हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के कक्षा 11 में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2022 व संस्था के प्रधान द्वारा कक्षा 9 व 11 में अग्रिम पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2022 निर्धारित की गयी थी।जिसे बोर्ड ने परिवर्तित करते हुए 10 सितंबर कर दिया है।

बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूलों के प्रधानाचार्य अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र की दर से चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कर सकेंगे और इसकी सूचना, छात्र-छात्राओं का विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर 10 सितंबर की रात 12 बजे तक अपलोड कर सकेंगे।

11 से 15 सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर प्रधानाचार्य उनके नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि की जांच करेंगे। जांच में मिली कमी 16 से 30 सितंबर रात 12 बजे तक वेबसाइट पर संशोधित किया जा सकेगा। इसी तरह 10 अक्टूबर तक संस्था के प्रधान द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं कोषपत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजे जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक में जमा करा सकेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+