Gorakhpur : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,हत्या की आशंका

गोरखपुर में दो भिन्न-भिन्न थानाक्षेत्रों में दो महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। झगहा व चौरी-चौरा में यह घटना हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

suicide

Gorakhpur News: गोरखपुर में गुरुवार को भिन्न-भिन्न थानाक्षेत्रों में हुई दो महिलाओं की मौत का मामला सामने आया। एक घटना झंगहा थाने की तो दूसरी चौरी-चौरा की है। एक महिला का शव फंदे से लटकते मिला जबकि दूसरी महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

झंगहा थानाक्षेत्र के मोतीराम अड्डा के डिक्की टोला के रहने वाले पप्पू यादव की पत्नी प्रियंका यादव का शव गुरुवार को फंदे से लटकता मिला।पति का कहना है कि विवाद होने के बाद वह कमरे में चली गयी और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि प्रियंका के परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गयी है। गला दबाकर ससुराल वालों ने मार दिया है।
झंगहा थाने के थानेदार गौरव राय का कहना है कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही इस घटना के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक अन्य घटना चौरी-चौरी थाने की है जहां एक महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। जानकारी के मुताबिक,ग्राम इब्राहिमपुर के ढोलहा के रहने वाले पप्पू पासवान की पत्नी ममता पासवान से परिवार में विवाद होने के बाद बुधवार रात जहर खा लिया।तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। इंस्पेक्टर जंयत कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक जहर खाने से मौत की बात सामने आई है। छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+