Gorakhpur News: ओवरटेक करने के चक्कर में बड़ा हादसा, गड्डे में पलटी स्कूल बस.. 2 छात्रों की मौत

गोरखपुर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें बच्चों से भरी एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 2 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 बच्चे घायल हो गए। वहीं हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।

बता दें कि शुक्रवार सुबह सिकरीगंज थाना क्षेत्र के उधनापार में स्थित यूएस सेंट्रल एकेडमी स्कूल की बस अलग-अलग गांव के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। स्कूल से महज तीन सौ मीटर पहले डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

two students died in a school bus accident in gorakhpur

बस पलटने से सगुआ गांव निवासी सातवीं की 14 वर्षीय छात्रा प्रतिभा और मठिया बारीगांव निवासी 8 वर्षीय साक्षी पांडेय की मौत हो गई। वहीं आयुष(14), अभिनव(14), अंश(13), रौनक(12), प्रज्ज्वल(13), मानवी शुक्ला(7), श्रेया(8) और एक अन्य छात्र घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+