UP पुलिस के सिपाहियों ने TikTok पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

गोरखपुर। एक तरफ जहां हरियाणा की टिकटॉक स्टार व भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का सरकारी कर्मचारियों की चप्पलों से पिटाई का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, तो वहीं दूसरी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला थाने में तैनात दो सिपाहियों का डांस टिकटॉक वीडियो धूम मचाए हुए है। इस वीडियो में दो पुलिसकर्मी ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे है। दोनों पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आ गए पर इसके लिए उन्‍हें एसएसपी ने लाइनहाजिर भी कर दिया।

Recommended Video

    UP Police constables dance video viral : ..फिर मिली ये सज़ा | वनइंडिया हिंदी
    two police constables TikTok dance video viral in gorakhpur

    गोरखपुर जिले के गोला थाने पर तैनात सिपाही विवेक कुमार और प्रदीप कुमार ने पुलिस की वर्दी में एक डांस वीडियो बनाया और टिकटॉक पर उसे अपलोड कर दिया और कुछ देर में वह चर्चा का केंद्र बन गए। लेकिन दिक्‍कत तब पैदा हुई जब वरिष्‍ठ अधिकारियों की त्‍यौरियां चढ़ने लगीं। हालांकि, दोनों ने तर्क दिया कि डांस करने में गलत क्‍या है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो एक बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है। बर्थडे पार्टी में सिपाहियों ने वर्दी पहनकर ना सिर्फ जमकर ठुमके लगाए और वीडियो को टिकटॉक ऐप पर डाउनलोड भी कर दिया। जिसे लोग जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।

    भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाते आए नजर
    वर्दी पहनकर सिपाही भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि सिपाहियों को टिक टॉक पर ठुमका लगाना मंहगा पड़ा है, क्योंकि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सिपाही प्रदीप कुमार और आरक्षी विवेक कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लाइन हाजिर किया गया है। एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव ने कहा कि अगर वर्दी में उन्होंने वीडियो बनाया है तो वह नियम विरुद्ध है और उन पर कार्रवाई होगी। वहीं, एसएसपी डा. सुनील गुप्ता ने दोनों पर कार्रवाई कर दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+