Gorakhpur News: आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया था दुष्कर्म,ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

गोरखपुर पुलिस ने गुरुवार को अपहरण व दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कई दिनों से इनकी तलाश की जा रही है।

police

Gorakhpur News: गोरखपुर की सहजनवा पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह दुष्कर्म सहित कई मामलों में वांछित था। इसके साथ ही गोरखनाथ पुलिस ने अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष सहजनवा नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के अरोपी कन्हैया निषाद पुत्र अंगद निषाद निवासी सीहापार थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सत्यदेव, उप निरीक्षक रविकांत यादव,कांस्टेबल पिंटू चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। आरोपी को संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

एक अन्य मामले में गोरखनाथ पुलिस ने गुुरुवार को अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ ने बताया कि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में तलाशी की जा रही थी। इसी दौरान उप निरीक्षक अजय कुमार राय अपनी टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान अपहरण का आरोपी शमशेर खान पुत्र समसुल हक हालपता दशहरी बाग बड़ी मस्जिद के पास थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर स्थायी पता ग्राम मेहड़ा जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया । संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+