Gorakhpur News : डल झील की तर्ज पर राप्ती नदी में चलेगा शिकारा,पर्यटकों के आकर्षण का होगा केंद्र

डल झील के शिकारा का अब गोरखपुर के राप्ती नदी में आनंद लिया जा सकेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। अगले सप्ताह से यह शुरु हो जाएगा।

shikara

Gorakhpur News: गोरखपुरवासियों को शिकारा का मजा लेने के लिए अब कश्मीर जाने की जरुरत नहीं है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही राप्ती नदी में शिकारा चलाने की योजना है।गुरु गोरक्षनाथ घाट पर इसका ट्रायल किया जा रहा है।इसके लिए किराया भी निर्धारित किया जा चुका है।

भोले वंदना प्राइवेट लिमिटेड के अमर निषाद जो इसका कार्य देख रहे हैं बताते है कि जल्द ही राप्ती नदी में शिकारा का आनंद लिया जा सकेगा। शिकारा धारा के विपरीत मोटर के माध्यम से चलेगा। इसकी आवाज पर्यटकों को नहीं सुनाई देगी। इसके साथ ही इसे चप्पू की सहायता से भी संचालित किया जाएगा। शिकारा को पूरी तरह कपड़े से ढ़का गया है। सोफा व मसनद पयर्टकों को आराम देंगे। अगले सप्ताह से इसे चलाया जा सकता है।

इस शिकारा में एक साथ 5-6 लोग बैक सकेंगे। इसका किराया 250 रुपए निर्धारित किया गया है।इससे 15 मिनट में एक किलोमीटर की दूरी तक नदी में घूम सकेंगे। राप्ती नदी में कश्मीर के मॉडल का शिकारा डिजाइन किया गया है। लेकिन यहां का शिकारा लकड़ी का नहीं टिन का बना होगा।

इसके साथ ही गुरु गोरक्षनाथ घाट पर बच्चों के मनोरंजन के तमाम साधनों का इंतजाम किया गया है। यहां बच्चों के लिए फन जोन, जंपिंग बाइक आदि की व्यवस्था की गयी है।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: बर्फीली हवाओं के बीच सैलानियों से गुलज़ार वादियां। वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+