Maharajganj: घर से थोड़ी दूर पहले आ गई मौत,तीन युवकों की इस तरह चली गयी जान
महराजगंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Mahrajganj News: महराजगंज के परतावल क्षेत्र के सेमरा चंद्रौली के पास तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गयी। वह शुक्रवार शाम बाइक से अपने घर जा रहे थे। घर से थोड़ी दूर पहले ही तीनों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इन तीन मृतकों में दो सगे भाई हैं।
शुक्रवार शाम दो सगे भाइयों सहित तीन लोग एक बाइक से अपने घर तरकुलवा जा रहे थे। घर से बस कुछ ही दूरी रह गयी थी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इसमें दो सगे भाई सुरेश गौतम (22) व भीम गौतम (20) एंव एक अन्य राकेश गौतम (19) ठोकर लगने के बाद गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि तरकुलवा के रहने वाले तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। अज्ञात वाहन ठोकर मारने के बाद फरार हो गया। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी महराजगंज कौस्तुभ ने कहा कि घने कोहरे में सड़क हादसों की संख्या बढ़ गयी है। ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बहुत जरुरी होने पर ही बाहर यात्रा करें। नियंत्रित गति में ही वाहन चलाये व सड़क पर चलते समय सभी नियमों का पालन करें।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications