Gorakhpur: राप्ती नदी में तीन डूबे, एक का मिला शव

राप्ती नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गयी है। जबकि दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Gorakhpur News: गोरखपुर स्थित राप्ती नदी के तकियाघाट पर रविवार को तीन लोग डूब गए। एक बालक का शव बरामद कर लिया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीम दो अन्य लोगों की तलाश में देर रात तक जुटी रही। तीनों नदी में नहाने गए थे, इसी दौरान यह घटना हुई।

जानकारी के मुताबिक, राजघाट थानाक्षेत्र के रायगंज के रहने वाले मोहम्मद राजू का बेटा सैफ, खुर्रमपुर के रहने वाले रवि प्रकाश का बेटा गोविंद सहानी तथा बसंतपुर के रहने वाले विदेशी का बेटा अमरजीत तकियाघाट पर नहाने गए थे। इसी दौरान आठ साल का अमरजीत डूबने लगा। इसे बचाने के लिए दो अन्य प्रयास करने लगे। इसी दौरान दोनों भी डूब गए।

gkp

सूचना पर पहुंची पीएसी, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ टीम ने तलाश जारी की । कुछ समय बाद अमरजीत का शव बरामद किया गया। लेकिन दो अन्य लड़कों का कुछ पता नहीं चला। रात होने के कारण तलाश रोक दी गयी। आज फिर तलाश की जा रही है।

जिलाधिकारी ने मृतक अमरजीत के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। जैसे ही परिजनों को पता चला वो दहाड़ मार कर रोने लगे। आस- पास में मातम छा गया। परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट गया। परिजन खुद व नियति को कोस रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+