UP: डीडीयू के 67 साल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुई ऐसी कलंकित घटना, गुरु व शिष्य परंपरा हुई शर्मसार

DDU News Gorakhpur: देश की आजादी से लेकर अब तक देश ही नहीं विश्व में दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के छात्रों ने नाम रोशन किया है। यहां के छात्रों की प्रतिभा ने पूरे विश्व को गौरवान्वित किया है। चाहे हम बात करें देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की या हिमाचल प्रदेश राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल की, सभी ने यहां से शिक्षा ग्रहण की है। ऐसे अनगिनत प्रतिभाएं हैं जो यहां से निकलकर देश की सेवा कर रही हैं।

शिक्षा के इस पवित्र मंदिर की गरिमा तार- तार लेकिन विश्वविद्यालय को आज अपने ऊपर शर्म आ रही है। आज वह भी कलंकित महसूस कर रहा है। कुछ उपद्रवियों ने शिक्षा के इस पवित्र मंदिर की गरिमा तार- तार कर दी है। इसे जो चोट मिली है उसका घाव वर्षों तक रहेगा। यहां यू कह लिजिए हमेशा रहेगा। प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का यह रुप होगा यह किसी ने सोचा भी नहीं होगा। वह अपनी मांगों को लेकर इस कदर उग्र हो गए कि कुलपति को ही पीटना शुरु कर दिया। उनके ऑफिस का दरवाजा तोड़ दिया, गमले से वार किया, जूता- चप्पल जो मिले उनसे हमला बोला। छात्रों ने कुलसचिव, नियंता सभी को बेरहमी से पीटा।

ddu

पहली बार कुलपति के साथ हुई ऐसी घटना 1956 में अस्तित्व में आए गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार का दिन काले अक्षरों में लिखा जाएगा। विश्वविद्यालय के इतिहास में यह पहली बार है जब कुलपति के साथ ऐसा व्यवहार किया गया है। बीते 67 साल की प्रतिष्ठा तार- तार हो गयी है। शिक्षा जगत लिए यह बेहद दु:खद है।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र आशीष, अमित, आशुतोष बताते हैं कि जिस समय हमने शिक्षा ग्रहण की थी छात्र राजनीति उस समय भी थी लेकिन इस तरह का माहौल और कुलपति के साथ ऐसा अशोभनीय व्यवहार पहले कभी नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+