DDU News : इस तिथि से भरे जाएंगे वार्षिक परीक्षा फार्म, देखें पूरी अपडेट
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने परीक्षा तिथि को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं । स्नातक तृतीय वर्ष, यूजी-पीजी के भूतपूर्व व्यक्तिगत विद्यार्थियों के लिए आदेश जारी किया गया है। वार्षिक परीक्षा शुल्क जमा करने
DDU News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने परीक्षा तिथि को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं । स्नातक तृतीय वर्ष, यूजी-पीजी के भूतपूर्व व्यक्तिगत विद्यार्थियों के लिए आदेश जारी किया गया है। वार्षिक परीक्षा शुल्क जमा करने व परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी गयी है। आवेदन की प्रक्रिया आनलाइन तरीके में होगी। जो 26 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगी। विद्यार्थियों को खुद आनलाइन परीक्षा फार्म भरना होगा। परीक्षा फार्म (हार्ड कापी) एमआइएस शुल्क चालान सहित अन्य दस्तावेज 25 दिसंबर तक जमा करना है।

परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक, परास्नातक प्रथम वर्ष के भूतपूर्व, व्यक्तिगत एवं एक विषय के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी, स्नातक व परास्नातक द्वितीय के संस्थागत, भूतपूर्व, व्यक्तिगत एवं एक विषय के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी तथा स्नातक तृतीय वर्ष के संस्थागत, भूतपूर्व, व्यक्तिगत एवं एक विषय के अभ्यर्थियों के लिए यह आदेश जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा फार्म (हार्ड कापी), एमआइएस शुल्क चालान एवं नामिनल रोल की दो प्रतियों के साथ विश्वविद्यालय के परीक्षा सामान्य अनुभाग में 25 दिसंबर तक जमा करना अवश्य कर दें। परीक्षा फार्म निर्धारित समय से भरवाना शुरु करें।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रो. सुषमा पांडेय ने कहा कि महिलाओं व लड़कियों के सम्मान के प्रति लोगों को जागरुक करना होना। समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications