Indian Railway: थावे-मसरख व वाराणसी सिटी-गाजीपुर एक्सप्रेस रहेगी निरस्त, देखें पूरी डिटेल
Railway Update Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल अन्तर्गत छपरा स्टेशन पर नान- इण्टरलॉक कार्य किये जाने के कारण 05440 थावे-मसरख एवं 05441 मसरख-थावे अनारक्षित विषेष गाड़ी 16 दिसम्बर, 2023 से 15 जनवरी,2024 तक निरस्त रहेगी ।
इसके अतिरिक्त अपरिहार्य कारणों से वाराणसी सिटी एवं गाजीपुर सिटी से 18 दिसम्बर,2023 को
चलने वाली 05176/05175 वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विषेष गाड़ी निरस्त
रहेगी ।

सब-वे के गर्डर कार्य हेतु बनारस से 16, 17, 22, 23, 28 एवं 30 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 05475
बनारस-झूंसी अनारक्षित विषेष गाड़ी झूंसी के स्थान पर रामनाथपुर में यात्रा समाप्त करेगी । इसी प्रकार
वापसी यात्रा में झूंसी से 16, 17, 22, 23, 28 एवं 30 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 05476 झूंसी-बनारस
अनारक्षित विषेष गाड़ी झूंसी के स्थान पर रामनाथपुर से चलाई जायेगी ।
एक महिला को एम्बुलेन्स से स्वास्थ्य केन्द्र भेज कर उपचार कराया गया। मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष,
लखनऊ की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, बलरामपुर द्वारा प्लेटफार्म सं. 01 पर 17 वर्ष की एक लावारिस
लड़की को पाकर उसे मानव तस्करी निरोधक टीम, बलरामपुर को सुपुर्द किया गया।
14 दिसम्बर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस, कप्तानगंज एवं सीनियर सेक्सन
इंजीनियर, बलिया द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन परिसर में किये गये अवैध
अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे को हटाया गया।












Click it and Unblock the Notifications