Gorakhpur News: किसने किया महिला शिक्षिका का 'अश्लील वीडियो वायरल', साइबर एक्सपर्ट कर रहे जांच
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करनी वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल टीचर का किसी ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। महिला की शिकायत पर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साइबर एक्सपर्ट की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाने के पास एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि मैं जब सुबह स्कूल पहुंची तो बच्चों ने बताया कि उनकी फोटो किसी ने एडिट करके विद्यालय के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर अश्लील वीडियो भेज रहा है। कई लोगों को फोटो और वीडियो लगा फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजा है। वीडियो में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।

उन्होंने एसएसपी से बताया कि स्थानीय थाने पर कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद मैं एसएसपी के पास पहुंची। एसएसपी के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि महिला ने अपनी पूरी बात बताई। इसके बाद शाहपुर थाने को केस दर्ज कर सुनवाई का निर्देश दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications