Teacher's Day 2024: किसी ने पढ़ी कविता तो किसी ने गाया गीत,छात्रों ने इस खास अंदाज में बताया शिक्षक का महत्व
Teacher's Day Special News DDU University Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में शिक्षक दिवस को लेकर खास तैयारी चल रही। छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षकों को खास अंदाज में सम्मान देने की तैयारी चल रही है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने डीडीयू विश्विद्यालय के अंग्रेजी विभाग के छात्र छात्राओं से खास बातचीत की। किसी ने गीत गुनगुनाया तो किसी ने कविता पढ़ शिक्षक के महत्व को बताया।
छात्र अशफान राशिद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने गुरु के लिए खुद से तैयार किया इन्विटेशन कार्ड तैयार किया है जो बेहद आकर्षक है। राशिद कहते हैं कि शिक्षक का सम्मान हम उम्र भर करते हैं। पर शिक्षक दिवस एक विशेष अवसर है जब हम अपने गुरु के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

Recommended Video
छात्रा प्रगति पटेल ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि एक तरफ जहां मां पहली शिक्षक होती है तो गुरु का स्थान भी कम नही। शिक्षक हमारे जीवन को एक दिशा देने का काम करते हैं। हमारा भी फर्ज अपने शिक्षक के प्रति बनता हैं कि उन्हें अपने अच्छे कार्यों से गौरवान्वित करें और उन्हें आभार व्यक्त करें।
सुष्मिता सिंह कहती हैं कि शिक्षक के लिए एक शब्द या एक वाक्य में कुछ कह देना संभव नहीं है। एक शिक्षक हमारा मार्गदर्शन करते है, हमे सपोर्ट करते हैं इसके साथ ही जीवन में सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित भी करते हैं।
श्रेया मिश्रा ने कहती हैं कि हमारे जीवन में शिक्षक का बहुत बड़ा स्थान रहता है। शिक्षक सही और गलत में अंतर समझना बताते हैं। हमारा मार्गदर्शन करते है और हमारा उत्साह बढ़ाते हैं। इनके द्वारा कही गई बाते हम जीवन में कभी नहीं भूल सकते। क्लास के बाद ही ये हमे सीख देती रहेंगी।
जानवी सिंह कहती हैं कि शिक्षक हमारे समाज की रीढ होते हैं। आधार होते हैं। यह जिस तरह से हमारा मार्गदर्शन करते हैं वह अद्भुत है। जीवन में जब कभी हमारा खुद पर विश्वास नहीं रह जाता तब एक शिक्षक कहते हैं कि तुम यह कर सकती है। इससे हमारा मनोबल बढ़ता है और हम असंभव चीजे भी करने में खुद को सहज पाते हैं।
श्वेता उपाध्याय कहती हैं कि इस शिक्षक दिवस पर मैं काफी उत्साहित हूं। इस बार मेरा फाइनल ईयर है। मैं यहां से पढ़ाई कर आगे की तैयारी में जुट जाऊंगी । पर सर की कही बातें, उनका मार्गदर्शन जीवन भर काम आएगा। गुरु से बड़ा कोई नही।
आयुषी राव कहती हैं कि हमारे जीवन में शिक्षक का बहुत महत्व है। वह हमारे जीवन में स्तंभ के रूप में हैं। वह हमे डॉक्टर बनाते हैं, इंजीनियर बनाते है हम जीवन में जो बनना चाहते हैं वह शिक्षक ही बनाता हैं। शिक्षक का जीवन में सबसे महत्वपूर्ण योगदान है।












Click it and Unblock the Notifications