UP: डॉक्टर बम के संपर्क में ऐसे आया था आतंकी तारिक, शरिया कानून का कर रहा था प्रचार
Gorakhpur News: गोरखपुर के तुर्कमानपुर के रहने वाले आतंकी तारिक के तार कई अन्य लोगों से मिले हैं जो आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। पुलिस ने उसके दो दोस्तों को पूछताछ के लिए उठाया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। तारिक के संबंध आतंकी डॉक्टर बम से मिले हैं।
अयोध्या फैसले के बाद गिरफ्तार हुआ था आतंकी जलीस
जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर से बीएससी करने के दौरान तारिक बखिरा के अमर डोभा गांव निवासी और आतंकी जलीस अंसारी उर्फ डॉ. बम के संपर्क में आया। दिसंबर 2019 में राम मंदिर फैसले के बाद एसटीएफ ने आतंकी जलीस अंसारी को कानपुर में गिरफ्तार किया था।

कितने लोगों का हुआ ब्रेनवॉश
एटीएस को तारिक से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। अब एटीएस इस बात का पता लगा रही है कि कितने लोगों का अब तक तारिक ने ब्रेनवॉश किया है। इसके पीछे और कौन लोग हैं।
पिता ने दर्ज कराया बयान
आतंकी तारिक के पिता जो शिक्षक हैं उन्होंने कोतवाली पुलिस को अपना बयान दर्ज करा दिया है। प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी के मुताबिक, पिता ने जो बयान दिया है उसमें उन्होंने तारिक के आतंकी गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी न होना बताया है। तारिक दो भाईयों में बड़ा है।
आईएसआईएस से था प्रभावित
तारिक अतहर ने बताया कि वह आईएसआईएस से प्रभावित था और अबू बकर अल बगदादी के वीडियो भी देखता है, जिससे प्रभावित होकर वह मुजाहिद बनकर भारत में जिहाद और शरिया कानून लागू कराना चाहता है। एटीएस के मुताबिक, उसके मोबाइल फोन से एक नक्शा मिला। कुछ गन के साथ आतंकी का फोटो व उर्दू में कुछ लिखा हुआ मिला। अब जल्द ही एटीएस उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।











Click it and Unblock the Notifications