स्वच्छ भारत मिशन फेज टू: गांवों को स्वच्छ बनाने की खास पहल,ई रिक्शा से होगा कूड़ा कलेक्शन
गोरखपुर में गांवों को स्वच्छ बनाने की खास पहल की गयी है। इसके तहत ई रिक्शा के माध्यम से गांवों में कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा।

Gorakhpur News: स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को स्वच्छ बनाने की खास पहल की गयी है। अब गांवों में कूड़ा कलेक्शन ई रिक्शा से किया जाएगा। यह ई रिक्शा डोर-टू-डोर जाकर कूड़ा एकत्र करेगा। गोरखपुर के सभी 75 ग्राम पंचायतों में यह व्यवस्था जल्द लागू कर दी जाएगी। इसके लिए बजट का आवंटन कर दिया गया है।
जिले के 75 गांवों को स्वच्छ बनाने की कवायद तेज कर दी गयी है। गांवों में ई रिक्शा से कूड़ा कलेक्शन किया जाये इसके लिए सरकार ने धन आवंटित कर दी है। स्वच्छ भारत मिशन फेस टू के तहत सरकार ने जनपद को 34 करोड़ का बजट दिया गया है। जिसमें 75 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। वहीं, एक ग्राम पंचायत को 20 लाख रुपए मुहैया कराए गए हैं।
ग्राम पंचायत की यह जिम्मेदारी होगी कि प्रत्येक घर से कूड़ा एकत्र किया गया या नहीं। अगर इसमें लापरवाही होती है तो उन पर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। जिन गांवों की जनसंख्या पांच हजार से अधिक हैं वहां दो ई रिक्शा की व्यवस्था की जाएगी।गांव को साफ सुथरा रखने के लिए हर गांव के लिए ग्राम स्वच्छता प्लान के तहत कंपोस्ट पीट, शोक पीट, कूड़ेदान, प्लास्टिक बैंक, सामुदायिक एनसी नेटर, भूमिगत नाली, नालियों में स्लीट कैचर, फिल्टर चैंबर, स्वच्छता कीट, नाड़ीब, ई-रिक्शा, अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र रिसोर्स रिकवरी सेंटर का कार्य भी किया जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि गांवों को स्वच्छ बनाने की पहल की जा रही है। जिसके लिए ई रिक्शा द्वारा कूड़ा कलेक्शन कराकर स्वच्छता बनायी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications