Indian Railway: कटिहार- अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें पूरी अपडेट
Railway Update: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कटिहार- अमृतसर समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जिसकी पूरी अपडेट यहां देख सकते हैं।

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05734- 05733 कटिहार-अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी 20 मई से 01 जुलाई, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को कटिहार से तथा 22 मई से 03 जुलाई, 2023 तक प्रत्येक सोमवार को अमृतसर से 07 फेरों हेतु चलाई जायेगी।
05734 कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी 20 मई से 01 जुलाई, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को कटिहार से 07.50 बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर से 12.50 बजे, नरकटियागंज से 15.43 बजे, गोरखपुर 20.50 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 04.10 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 06.10 बजे, दिल्ली से 12.00 बजे, अम्बाला से 14.40 बजे, लुधियाना से 16.18 बजे तथा जलन्धर से 17.20 बजे छूटकर अमृतसर 19.28 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05733 अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी 22 मई से 03 जुलाई, 2023 तक प्रत्येक सोमवार को अमृतसर से 08.45 बजे प्रस्थान कर जलन्धर से 10.00 बजे, लुधियाना से 11.02 बजे, अम्बाला से 12.50 बजे, दिल्ली से 16.35 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 21.45 बजे, लखनऊ से 23.20 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 06.35 बजे, नरकटियागंज से 09.05 बजे, मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे छूटकर कटिहार 18.20 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 16 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications