Success Story: गांव से हुई प्रारंभिक शिक्षा, ऐसे हासिल की बड़ी उपलब्धि, अब ये है सपना
Success Story NET JRF Topper Anshuman Singh News: प्रारंभिक शिक्षा गांव से होती है। शुरूआत में यह भी स्पष्ट नहीं था कि आगे करना क्या है? हां, एक चीज थी जो बचपन से साथ थी और वह था पूरे समर्पण के साथ अपना काम करने का। हम बात कर रहे हैं राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा NET और जूनियर रिसर्च फेलोशिप JRF में शानदार रैंकिंग लाने वाले अंशुमान सिंह की। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने अंशुमान से खास बातचीत की और उनकी सफलता का राज जाना।
गांव से हुई प्रारंभिक शिक्षा
अंशुमान गोरखपुर जिले के गगहा के मेहंदिया गांव के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही RPS पब्लिक स्कूल से हुई। कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई उन्होंने RPM Academy कौड़ीराम से की। इसके बाद इन्होंने सेंट एंड्रयूज कॉलेज से स्नातक की उपाधि ली और दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से इन्होंने भूगोल विषय से परास्नातक किया।

परीक्षा के लिए शुरू की तैयारी
अंशुमान बताते हैं कि उन्होंने काफी समय पहले ही यह निर्धारित कर लिया था कि नेट की परीक्षा के बेहतर प्रदर्शन करना है। इसके लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी।
इस रणनीति से की तैयारी
अंशुमान बताते हैं कि उन्होंने नेट जेआरएफ की तैयारी के लिए सबसे पहले सिलेबस को फॉलो किया। उसके बाद मानक पुस्तकों अध्ययन शुरू किया। पिछले वर्षों के सॉल्व पेपर का गहन अध्ययन किया। यू ट्यूब की सहायता भी ली।
हासिल की यह शानदार रैंकिंग
अंशुमान ने कड़ी मेहनत से jrf Net CSIR में AIR 108 और 97.62 परसेंटाइल हासिल किया। यूजीसी नेट में 206 हासिल किए।
IAS बन करना चाहते हैं देश की सेवा
अंशुमान ने बताया कि वह सिविल सर्विसेज परीक्षा पास कर IAS बनाना चाहते हैं।
बोले माता पिता
अंशुमान के पिता दीपक सिंह और माता प्रतिमा सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा कि आज बेटे कि इस उपलब्धि पर हमें नाज है।
युवाओं से की अपील
अंशुमान ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आप जिस परीक्षा की तैयारी कर रहे हो उसके लिए एक अच्छी योजना बनाए और कठिन परिश्रम करें।












Click it and Unblock the Notifications