Maharajganj News: सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत हुई यह खास पहल

Maharajganj News: मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार राय की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर "सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन" ( आत्मा) योजनान्तर्गत राष्ट्रीय किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा महालक्ष्मी लॉन में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

गोष्ठी का उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरणसिंह के फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय किसान दिवस सभी प्रगतिशील किसानों का सम्मान कर किसान नेता व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करने का मौका है। उन्होंने चौधरी चरणसिंह के जीवन चरित्र एवं कृतित्व को प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि किसान की प्रगति से ही प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसको महसूस करते हुए चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों के हित में कार्य किया, ताकि किसान अपनी प्रगति के साथ देश को भी प्रगतिशील बना सके। आज उन प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने नवाचार, नयी तकनीकी के प्रयोग या अन्य माध्यमों से कृषि को समृद्ध करने का कार्य किया है।

amaharajganj

उन्होंने जनपद के कृषि में महिला किसानों के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि आज कृषि में महिलाएं आगे आकर बेहद कुशलता व तत्परता के साथ कार्य कर रही हैं। किसानों का सम्मान उनके योगदान के प्रति आभार प्रकट करने का छोटा सा प्रयास है। कहा कि जनपद के किसानों में अपार क्षमता है और आशा है कि वो जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। उन्होंने श्रीअन्न के उत्पादन पर जोर दिया तथा कहा कि मोटे अनाज के उत्पादन से हमारा परिवार व समाज स्वस्थ्य रहेगा। उन्होंने श्री अन्न के उत्पादन को भी बढ़ाने पर जोर दिया, जिसमें लागत कम पैदावार ज्यादा है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर सप्ताह किसानों के साथ विचार विमर्श कर इस दिशा में कार्य करें, ताकि प्रगति लाई जा सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनार्दन पटेल व राकेश कुमार पटेल को स्पायर बेलर व ट्रैक्टर की चाभी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न उत्पादों में प्रगतिशील किसानों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को सात हजार रू0 व प्रशस्ति पत्र व साल भेट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में विजय कुमार यादव, ग्राम नन्दना मिठौरा गेहूं में प्रथम व अमरजीत ग्राम रामपुर कला द्वितीय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जबकि रामनिरंजन दास ग्राम बरवाकला मंसूर में प्रथम और द्वितीय राम अधारे ग्राम बरवाकला को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार रामजी यादव ग्राम चुनौतियां धान में प्रथम व द्वितीय सुरेन्द्र पाण्डेय ग्राम खानपुर सहित 27 किसानों को सम्मानित किया गया।

जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार,उप निदेशक कृषि रामशिष्ट द्वारा स्वागत उद्बोधन करते हुए सभी किसानों और अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने जैविक कृषि के लाभों के बारे में भी बताया।

इससे पूर्व कृषि वैज्ञानिक डा0शिवपूजन यादव,डा विजय चन्द्रा व प्रगतिशील किसानों ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। गोष्ठि में उद्यान, कृषि, सब्जी उत्पादन व पशुपालन, गन्ना कृषि यंत्र सहित विभिन्न कृषि विषयों पर संबंधित स्टाल व अधिकारियों द्वारा जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री विरेन्द्र चौधरी,विजय मिश्र, नागेन्द्र पाण्डेय, विरेन्द्र चौरसिया, त्रिजुगीनारायण त्रिपाठी, सहित भारी संख्या में किसान व महिलाऐं उपस्थित रही तथा गोष्ठी का संचालन डा त्रिवेणी तिवारी द्वारा किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+