Gorakhpur news : वार्डन मासूम के साथ करता था ऐसी हरकत, हॉस्टल छोड़ भागा छात्र
Gorakhpur News: गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जो स्कूूल में छात्रों की असुरक्षित स्थिति को बयां कर रहा है। कक्षा आठ में पढ़ने वाला छात्र वार्डन की अश्लील हरकतों से इस तरह परेशान हो गया कि उसने भागने का निर्णय लिया। छात्र कुशीनगर का रहने वाला है और कुसम्ही बाजार स्थित माउंट लिटेरा स्कूल में पढ़ता है।
जानकारी के मुताबिक, कुसम्ही बाजार स्थित माउंट लिटेरा स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र हॉस्टल से भाग निकला । स्कूल प्रशासन के साथ परिजन भी इस सूचना के बाद परेशान हो गये। खोजबीन के बाद एक रिश्तेदार ने उसे एयरफोर्स के पास स्थित पुलिया पर देखा। वह उसे अपने साथ ले गया और इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। उन्होंने जगदीशपुर चौकी पुलिस को इसकी जानकारी दी।

छात्र के पिता कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के भरोसे बेटे को स्कूल में छोड़ा था। उनका कहना है कि मैं स्कूल प्रबंधन से वार्डन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करता हूं। इसके साथ ही प्रशासनिक स्तर पर भी वार्डन पर सख्त कार्रवाई की मांग मैंने की है। पुलिस के मुताबिक, मामले की छानबीन की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications