ABVP: गोरखपुर की सौम्या वर्मा को एबीवीपी ने दी नई जिम्मेदारी, कहा- करुंगी बेहतर कार्य

ABVP News Gorakhpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई की घोषणा हुई, जिसमें गोरखपुर जनपद के ईलाहीबाग की मूल निवासी सौम्या वर्मा को दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई मंत्री का दायित्व मिला है।

एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई की नव निर्वाचित इकाई मंत्री सौम्या वर्मा की स्कूली शिक्षा स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज गोरखपुर से हुई है, तथा वर्तमान समय में वह दिल्ली विश्वविद्यालय के दर्शन विभाग की शोध छात्रा है।

saumya verma

अभाविप गोरखपुर विभाग की छात्रा प्रमुख सौम्या ने कहा कि, "यह अत्यंत ही हर्ष की बात है कि देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान दिल्ली विश्वविद्यालय में विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी है, हमें यह पूर्ण विश्वास है कि नवीन इकाई छात्र और समाजहित में बेहतर कार्य करुंगी।"

दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई की नवनिर्वाचित इकाई मंत्री सौम्या वर्मा ने कहा कि, "एबीवीपी के नेतृत्व छात्राओं की सक्रियता समाज तथा महिलाओं के विषय में निरंतर बढ़ रही हो, मैं विद्यार्थी परिषद का धन्यवाद व्यक्त करती हूँ कि मुझ जैसे सामान्य परिवार से आने वाली छात्रा को संगठन में इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी। मैं संगठन के विचार को प्रसारित करने में अपना हरसंभव प्रयास करूँगी तथा छात्र हित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना हमारे कार्य की प्राथमिकता रहेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+