Gorakhpur News : 'मिक्की माउस' के खिलाफ गोरखपुर आरपीएफ ने दर्ज किया केस, जानिए पूरा मामला

आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वह मिक्की माउस के ड्रेस में रील बना रहा था।

rpf

Gorakhpur News : बच्चों का मनोरंजन करने वाले मिक्की माउस के खिलाफ गोरखपुर में आरपीएफ ने केस दर्ज किया है। मिक्की माउस रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ले रहा था और इसके साथ ही यात्रियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। वह रील बना रहा था। तभी आरपीएफ ने इसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर कैण्ट स्टेशन पर गेट संख्या 157 पर एक व्यक्ति मिक्की माउस का ड्रेस पहनकर सेल्फी बना रहा था। आरपीएफ को इसकी सूचना किसी ने दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बल ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान शाहपुर थानाक्षेत्र के सूरज कुमार के रुप में हुई है।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। इसके साथ ही गहन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे अवधेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार उपाधीक्षक रेलवे गोरखपुर बलिया सुनील राय के नेतृत्व में यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ रेलवे स्टेशन,प्लेट फार्म,वाहन स्टैण्ड सहित कई जगहों का निरीक्षण किया।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 20 जनवरी को रेलवे सुरक्षा बल, आजमगढ़ एवं अपराध आसूचना शाखा,वाराणसी द्वारा मुखबिर की सूचना पर खरीयानी बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान के संचालक को पर्सनल यूजर आई.डी. एवं एजेन्ट आई.डी. पर बने 23 अदद् ई-टिकटों के साथ अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर गिरफ्तार किया गया । अपराध आसूचना शाखा,लखनऊ एवं रेलवे सुरक्षा बल,गोमतीनगर द्वारा मुखबिर की सूचना पर चिनहट, मल्हौर रोड लखनऊ स्थित एक कोरियर की दुकान से एक व्यक्ति को पर्सनल यूजर आई.डी. पर बने 10 अदद् ई-टिकटों के साथ अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर गिरफ्तार किया गया ।

Recommended Video

    Bhopal : चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री का फिसला पैर, RPF जवान की सतर्कता बची अधेड़ की जान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+