New Year 2023 : नए साल की सैर पर इन मार्गों का करें अनुसरण,रुट डायवर्जन की देखें पूरी लिस्ट

गोरखपुर में नए साल पर होने वाली भीड़ को देखते हुए दो दिनों का डायवर्जन किया गया है। यह 31 दिसंबर सुबह 8 बजे से 1 जनवरी रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगा।

traffic

Gorakhpur News: गोरखपुर में लोग नए जश्न मनाने की तैयारी में लगे हैं। पर्यटन स्थलों,मंदिरों पर भारी भीड़ होने की संभावना को देखते हुए यातायात विभाग ने रुट डायवर्जन की योजना तैयार की है। इसमें कई मार्गों पर प्रतिबंध रहेगा। यह डायवर्जन आज सुबह 8 बजे से शुुरु हो जाएगा। जो 1 जनवरी,2023 की रात 11 बजे तक रहेगा। अगर आप भी नए साल की सैर के लिए घर से निकल रहे हैं तो यहां पूरी लिस्ट देख लें।

एसपी ट्रैफिक महेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि नए साल पर होने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर रुट डायवर्जन किया जा रहा है। जिससे यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे। उन्होंने बताया कि गोरखनाथ मंदिर की तरफ केवल पर्यटक और श्रद्धालुओं के ही वाहन जाएंगे। इसके अतिरिक्त वाहनों को बरगदवां से खजांची चौराहे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

देखें रुट डायवर्जन
गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले का आयोजन किया जाता है। हालांकि मकर संक्रांति 15 जनवरी को है लेकिन गोरखनाथ मंदिर में नए साल से ही श्रद्धालुओं का आना शुरु हो जाता है। ऐसे में यहां इन भारी संख्या रहती है। इसके मद्देनजर भारी वाहनों को बरगदवां से खजांची चौराहे की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को छोड़कर सभी वाहन इसी मार्ग से जाएंगे। श्रद्धालुओं के वाहन कुष्ठ आश्रम,औद्योगिक संस्थान व रामनगर चौराहे से लेबर तिराहा के बीच पार्क किए जाएंगे।

धर्मशाला से बरगदवा की तरफ जाने वाले वाहनों को गंगेज चौराहा, दुर्गाबाड़ी, सुरजकुण्ड ओवरब्रिज, ग्रीन सिटी से डायवर्ट कर दिया जाएगा। धर्मशाला से बरगदवा की तरफ जाने वाले प्राइवेट चार पहिया वाहनों को जेपी हास्पिटल गली से दुर्गाबाड़ी रोड की तरफ कर दिया जाएगा।

रामगढ़ताल जाने वाले लोग पैडलेगंज चौराहे से चम्पा देवी पार्क तक अपने वाहन ले जा सकेंगे।चम्पा देवी पार्क से आगे कोई भी वाहन नहीं जाएंगे। वाहनों को चंपा देवी पार्क से गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सामने सड़क पर पार्क किया जाएगा। पैडलेगंज से नौकायन होते हुए हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास की तरफ जाने वाले वाहन प्रतिबन्धित रहेगें, यह पैडलेगंज से देवरिया बाईपास से होते हुए जाएंगे। देवरिया की तरफ से आने वाले पर्यटकों के वाहन हनुमान मंदिर तिराहा होते महंत दिग्विजयनाथ पार्क में खड़े होंगे।भारी वाहनों को चंपा देवी पार्क की ओर भेजा जाएगा। चिड़ियाघर जाने वाले लोग अपने वाहन सहारा स्टेट व चिड़ियाघर के सामने खाली जगह पर पार्क करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+