Gorakhpur News: नए कानून का गोरखपुर में विरोध, रोडवेज बस चालकों ने किया चक्का जाम
Gorakhpur News: गोरखपुर में रोडवेज बस चालकों ने केंद्र सरकार के नए कानून में सड़क दुर्घटना के बाद सख्त सजा का प्रावधान का विरोध किया है। चालकों के हड़ताल के कारण आमजन को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। बस स्टेशनों पर यात्री भटकते नजर आए।
ऑल इंडिया ट्रक चालक संगठन ने सोमवार को हड़ताल का आह्वान किया था। बस चालकों ने चक्काजाम कर नए कानून का विरोध जताया। केंद्र सरकार ने नए कानून में सड़क दुर्घटना के बाद सख्त सजा का प्रावधान किया है। दुर्घटना के बाद मौके से फरार होने पर बस चालक को 5 साल की कैद और 10 लाख रुपए जुर्माना का सामना करना पड़ सकता है।

Gorakhpur News: गोरखपुर महोत्सव व खिचड़ी मेला को लेकर सीएम योगी ने दिया यह खास निर्देश
उन्होंने काले कानून को जल्द से जल्द वापस लेने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि बस से दुर्घटना होने पर भीड़ सबसे पहले चालक को मौत के घाट उतारने की कोशिश करती है। गुस्साई भीड़ बस को भी आग के हवाले कर देती है। हादसा के बाद जान बचाना चालक की पहली प्राथमिकता होती है। नये साल पर घुमने निकले लोगों को ज्यादा कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। उन्हें पैदल ही मजबूरी में घूमना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications