इस अफसर की लापता बिल्ली को ढूंढ़ने वाले को मिलेंगे 15 हजार रुपए

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जंक्शन से बीते 11 नवंबर को नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्‍त की बिल्‍ली 'हिवर' लापता हो गई थी। जीआरपी, आरपीएफ और वन विभाग से लेकर प्रशासन की टीमों ने बिल्ली को हर जगह ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। बिल्ली को लापता हुए अब लगभग एक महीना बीत चुका है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। 'हिवर' को ढूंढने के लिए इनाम राशि भी अब बढ़कार 11 हजार से 15 हजार कर दी गई है। बुधवार को गोरखपुर शहर के सभी प्रमुख अखबारों में बिल्ली की तस्वीर के साथ बढ़ी हुई इनामी राशि की सूचना दी गई है।

Reward of Rs 15000 For Finds Nepal Ex-election Commissioner Missing Cat

पहले 11 हजार रुपए थी इनाम राशि

दरअसल, नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्त इला शर्मा 11 नवंबर को गोरखपुर पहुंची थीं। उन्हें यहां से ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होना था, लेकिन इस बीच जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 6 से उनकी 'हिवर' नाम की बिल्ली कहीं चली गई। बिल्‍ली की तलाश में जीआरपी, आरपीएफ और वन विभाग से लेकर प्रशासन की टीमें भी लगीं, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। बता दें, इला शर्मा ने बिल्ली के लापता होने के कुछ देर बाद ही उसके पोस्टर्स छपवाए और प्लेटफार्म पर जगह-जगह लगवा दिए। इस पोस्टर पर मोबाइल नंबर और बिल्ली का खोजने वाले को सादर 11 हजार रुपए की इनाम राशि देने की घोषणा भी की थी।

अब बिल्ली को ढूंढने वाले को मिलेगा 15 रुपए रुपया

अब एक महीना पूरा होने को है और बिल्ली का कोई सुराग नहीं लग सका है। इस बीच पूर्व चुनाव आयुक्त इला शर्मा ने इनामी राशि 11 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपए कर दी है। बिल्‍ली की तलाश के लिए पूर्व चुनाव आयुक्त खुद भी लंबे समय से गोरखपुर में ही हैं। वह वन विभाग, जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों के संपर्क में हैं। उधर, वन विभाग भी हिवर को तलाश में जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि बिल्ली की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। बुधवार को गोरखपुर शहर के सभी प्रमुख अखबारों में बिल्ली की तस्वीर के साथ बढ़ी हुई इनामी राशि की सूचना दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+