Revamped planning in Gorakhpur : केन्द्र सरकार की इस खास योजना से में दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था

Gorakhpur News : बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए केन्द्र सरकार की कई योजनाएं वर्तमान समय में चल रही हैं। इसी क्रम में रीवैंप्ड योजना चलायी जा रही है। रीवैंप्ड का मतलब है पुनरोत्थान वितरण योजना। इसी के तहत गोरखपुर जोन के सभी जिलों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इसके लिए तीन सौ करोड़ से अधिक की राशि का काम किया जाना है।
रीवैंप्ड योजना
केंद्र सरकार ने सुधार-आधारित और परिणाम-से जुड़ी पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य कुशल वितरण क्षेत्र के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और सामर्थ्य में सुधार करना है। इसके तहत ट्रांसफार्मरों की क्षमता वद्धि,नए ट्रांसफार्मर लगाना,बिजली घर की क्षमता वृद्धि,एबीसी लगाना,ट्रांसफार्मरों में कैपिसिटर बैंक लगाना सहित कई कार्य शामिल हैं। इसी के तहत गोरखपुर मंडल के जिलों गोरखपुर,देवरिया,कुशीनगर व महराजगंज में बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
पहले शहरी मंडल में होगा काम
इस योजना के तहत सर्वप्रथम शहरी मंडल में कार्य किया जाना है।
शहर के एलटी लाइन के ट्रांसफार्मरों पर किलो वोल्ट एंपियर रिएक्टर, लगाया जाएगा। शहर के चारों खण्ड में 716 किलोमीटर तक एरियर बंडल्स केबल्स लगाए जाएंगे। चारो खंड में 1852 किमी तक आर्मड केबल लगाए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में 188 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसमें 100, 200 व 400 केवीए की क्षमता के ट्रांसफार्मर होंगे। रुस्तमपुर,रानीबाग,लोहिया,लालडिग्गी,धर्मशाला यूनिवर्सिटी,सर्किट हाउस दुर्गाबाड़ी,इंड्रस्टियल स्टेट, मोहद्दीपूर सहित कई बिजली घरों को उच्चीकृत किया जाएगा।
मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि रीवैंप्ड योजना से विजली व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। लेजर पावर को रीवैंप्ड का काम करना है। सर्वे का काम शुरु हो गया है।जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications