रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला गणतंत्र दिवस परेड में लेंगी हिस्सा, ठंड और कोहरे में बहा रही पसीना
Ravi Kishan Daughter In Republic Day Parade: गोरखपुर से भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन की बेटी इशित शुक्ला गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगी।
Republic Day Parade: हर पिता को अपनी बेटी पर नाज होता है और अगर वो कुछ बड़ा कर दे तो पिता की खुशी का ठिकान ही नहीं रहता। ऐसा ही कुछ खुशी गोरखपुर (Gorakhpur) से भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) को हुई है। दरअसल, 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी के सामने रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला (Ishita Shukla) गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में हिस्सा लेंगी।

गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगी रवि किशन के बेटी
बेटी इशिता शुक्ला (Ishita Shukla) के गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने की जानकारी खुद रवि किशन सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर दी हैं। रवि किशन ने बेटी इशिता की फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा,
मेरी बहादुर बेटी इशिता शुक्ला हमारे देश की सेवा के लिए पिछले 3 सालों से बहुत मेहनत कर रही है। वह दिल्ली निदेशालय की 7 गर्ल्स बटालियन की कैडेट हैं। गणतंत्र दिवस परेड के लिए वो इस कड़कड़ाती ठंड और कोहरे में प्रशिक्षण ले रही है। एक पिता के रूप में गर्व का क्षण क्योंकि 26 जनवरी को वह माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी के सामने राष्ट्रीय परेड में भाग लेंगी।

बेटी इशिता पर रवि किशन को है गर्व
रवि किशन ने कहा, 'इशिता सुखद, सरल जिंदगी चुन सकती थी, लेकिन उन्होंने आराम के ऊपर राष्ट्रीय प्रेम को चुना। 26 जनवरी को राष्ट्रीय परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और पूरे देश के सामने तुम्हे देखने का अवसर मुझे मिल रहा है और मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है। रवि किशन ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि बेटी इशिता शुक्ला पढ़ाई के साथ-साथ एनसीसी से जुड़कर अच्छ अनुभव प्राप्त कर रही हैं।

बेटी इशिता की कई तस्वीरें रवि किशन ने की पोस्ट
भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बेटी की कई तस्वीरों को शेयर किया है। इस तस्वीरों में इशिता शुक्ला को एनसीसी की वर्दी में देखा जा सकता है। इसमें वो कभी राइफल लिए राष्ट्रपति भवन के पास तो कभी निशानेबाजी करते हुए दिखाई दे रही हैं। पोस्ट को शेयर करने के साथ ही रवि किशन ने बेटी पर गर्व जताया है। तो वहीं, भोजपुरी के अन्य स्टार्स ने भी रवि किशन की पोस्ट कमेंट किया है और इशिता शुक्ला को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं साथ गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।

अगिन्वीर का हिस्सा बनना चाहती है रवि किशन की बेटी
आपको बता दें कि रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला अग्निवीर का हिस्सा बनना चाहती है और इसके लिए वो 3 सालों से खून-पसीना एक कर रही है। अपनी इस इच्छा को उन्होंने पिता से साझा की थी और एक्टर ने इसके लिए मंजूर भी दी थी, जिसके बाद वो इसकी तैयारी में जोर-शोर से जुट गई थीं। लेकिन, अग्निवीर का हिस्सा बनने से पहले वो अपने आपको और भारत के एनसीसी कैडेट को प्रजेंट करने इस साल 2023 गणतंत्र दिवस के मौके पर आ रही है।
Recommended Video

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है इशिता शुक्ला
रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला काफी टैलेंटेड हैं और वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके सभी कारनामे देखने के लिए मिल जाएंगे, जो कि ये बताते हैं कि वो बेटों से जरा भी कम नहीं हैं। फिर चाहे को खूबसूरती का मामला हो या फिर एनसीसी का मैदान। तो वहीं, इशिता शुक्ला को इस वर्दी में देख रवि किशन भी काफी प्राउड फील करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications