सांसद रवि किशन ने भाजपा विधायक राधा मोहन अग्रवाल से मांगा इस्तीफा, जानें क्या है पूरा मामला?
गोरखपुर। गोरखपुर की नगर सीट से बीजेपी विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल की एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ हुई बातचीत का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें विधायक राधा मोहन कह रहे हैं कि ये ठाकुरों की सरकार है, बनियों की सरकार कभी चली है क्या? ऑडियो वायरल होने के बाद सियासत गर्म हो गई है। बताया जा रहा है कि भाजपा संगठन ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए विधायक से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने विधायक से इस्तीफे की मांग की है। रवि किशन ने कहा, अगर पार्टी के नीतियों व सिद्धांतों से उन्हें इतनी दिक्कत हो रही है तो पार्टी से इस्तीफा दे दें।
Recommended Video

पार्टी की छवि को धूमिल कर हे विधायक: रवि किशन
रवि किशन ने कहा, विधायक राधा मोहन हमेशा पार्टी विरोधी बातों को तूल देकर जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। वह गोरखपुर में हो रहे विकास कार्यों को बाधा पहुंचाने का कार्य लगातार कर रहे हैं। वह गलत बयानबाजी कर पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे हैं। रवि किशन ने बताया कि अभी हाल में ही फेसबुक व ट्विटर पर उन्होंने अपने विधायक होने पर गुस्सा आता है, ऐसा गैर जिम्मेदाराना बयान दिया।
यूपी सरकार पर जातिगत राजनीति का आरोप शर्मनाक: रवि किशन
रवि किशन ने कहा कि विधायक राधा मोहन का एक ऑडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने साफ-साफ उत्तर प्रदेश सरकार पर जातिगत राजनीति करने का आरोप लगाया है, जो की बहुत ही शर्मनाक है। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का मनोबल गिरता है।बता दें, विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल का एक कथित ऑडियो वायरल हो गया है। इसमें बीजेपी विधायक फोन पर अन्य पदाधिकारी से तंज भरे लहजे में एक शिकायत पर कहते हैं कि ठाकुरों से ठीक से रहिए, ठाकुरों की सरकार चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications