Gorakhpur News: राप्ती नदी पर बना यह पुल होगा आठ लेन, यातायात व्यवस्था होगी दूरुस्त
Gorakhpur News: गोरखपुर राप्ती नदी पर बना राजघाट पुल अब आठ लेन होगा। इसके लिए शासन की व्यय वित्त समिति ने सेतु निगम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। शासनादेश जल्द जारी हो सकता है। यह पुल गोरखपुर से वाराणसी व लखनऊ जाने के मार्ग पर स्थित है। इस पुल के निर्माण के बाद यातायात व्यवस्था दूरुस्त होगी।
गोरखपुर का राजघाट पुल लगभग 55 साल से अधिक पुराना है। इसका निर्माण 1965 में हुआ माना जाता है। राजघाट पर बने पुराने पुल के पीयर कैप के वियरिंग पुरी तरह से ध्वस्त है। वह फंक्शनल नहीं है। इसलिए चार महीने पूर्व सेतु निगम ने इस पुल को आठ लेन करने के लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) शासन को भेजी थी। इस डीपीआर के तहत इस को आठ लेन बनाने में लगभग चार सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही जमीन अधिग्रहण में दो सौ करोड़ का खर्च होगा।

Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर में कारतूस लेकर घुस रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, जानिए पूरा मामला
इस लेन के निर्माण के बाद लखनऊ व वाराणसी जाने वाले लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना होगा। वर्तमान समय में नौसढ़ से पैडलेगंज तक सिक्सलेन निर्माण का कार्य चल रहा है। इन सभी कार्यों से गोरखपुर जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा साथ ही यातायात व्यवस्था और दूरुस्त होगी।
सेतु निगम परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि राजघाट पुल को आठ लेन बनाने के लिए व्यय वित्त समिति की मंजूरी मिल गयी है। इसके निर्माण में प्रारंभिक खर्च पौने चार सौ करोड़ रुपये आएगा। लंबाई 400 मीटर और चौड़ाई 8.50-8.50 मीटर होगी।












Click it and Unblock the Notifications