भारतीयता और सनातन का विचार दीनदयाल के जीवन का मूल- कलराज मिश्र

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र रविवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय चेतना उत्सव' के दूसरे दिन के कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।जयंती के अवसर पर

गोरखपुर,25सितंबर: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र रविवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय 'राष्ट्रीय चेतना उत्सव' के दूसरे दिन के कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इस सेमिनार में हिस्सा लेंगी।

kalraj mishra

इस अवसर पर कलराज मिश्र ने कहा कि छात्र जीवन में कार्यकर्ता होने के कारण दीन दयाल जी से सम्पर्क होता रहता था। वह उनकी सामूहिकता के विचार से बहुत प्रभावित थे। प्रारम्भ से ही सहज और सरल जीवन शैली को आत्मसात किया। भारतीयता और सनातन का विचार दीनदयाल के जीवन का मूल केंद्र था। उनके अनुसार धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष के मूल में नैतिकता है। नैतिकता ही प्रजा को नियंत्रित करती है। दीनदयाल के विचार प्रधानमंत्री मोदी के मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास' में समाहित हैं।

उन्होंने कहा कि अपने जीवन चिंतन में सामूहिकता को जीवंत बनाए रखने और नैतिकता को प्रधानता देने का प्रयास करते रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित कर दिया। उन्होंने एक वाकये को याद किया, जब कानपुर में जनसंघ का प्रथम अधिवेशन था, जिसमें दीनदयाल ने वहां प्रस्तुत किए जाने वाले संकल्प को स्वयं लिपिबद्ध किया था। उनके इस कार्य से प्रभावित होकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि यदि उन्हें दो दीनदयाल उपाध्याय और एक अटल मिल जाएं तो वह पूरे भारत की दिशा बदल सकते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि दीनदयाल मानते थे कि समाज को स्वस्थ रखना है ऐसी अर्थव्यवस्था बनानी होगी कि आर्थिक लाभ गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचे। यही उनका अंत्योदय है। दीनदयाल के आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को पीएम मोदी चरितार्थ कर रहे हैं। उनके विचारों के द्वारा ही 2047 तक भारत विकसित ही नहीं सबसे संपन्न राष्ट्रों में स्थापित होगा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि गोरखपुर सांसद रवि किशन, पूर्व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला तथा पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश राजेंद्र सिंह 'मोती' सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+