Indian Railway: यात्रियों को मिलेगी राहत,रेलवे ने बढ़ाई इन ट्रेनों की अवधि
छठ पर्व के बाद यात्रियों की ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने दस स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई है। इन ट्रेनों से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
Railway Update: छठ पर्व के बाद यात्रियों की ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने दस स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई है। इन ट्रेनों से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसमें कोयंबटूर - गोरखपुर,छपरा-पनवेल, गोरखपुर बांद्रा सहित कई ट्रेनें शामिल हैं। उपरोक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

इन ट्रेनों की बढाई गयी अवधि
05303 गोरखपुर-कोयंबटूर स्पेशल 12 नवंबर को गोरखपुर से चलाई जाएगी।
05304 कोयंबटूर-गोरखपुर स्पेशल 15 नवंबर को कोयंबटूर से चलाई जाएगी।
05193 छपरा-पनवेल स्पेशल 15 नवंबर को छपरा से चलाई जाएगी।
05194 पनवेल-छपरा स्पेशल 16 नवंबर को पनवेल से चलाई जाएगी।
05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 16 नवंबर को गोरखपुर से चलाई जाएगी।
05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 17 नवंबर को बांद्रा टर्मिनस से चलाई जाए
05005 गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल 18 नवंबर को गोरखपुर से चलाई जाएगी।
05006 अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल 12 एवं 19 नवंबर को अमृतसर से चलाई जाएगी।
05315 छपरा-दिल्ली स्पेशल 14 एवं 17 नवंबर को छपरा से चलाई जाएगी।
05316 दिल्ली-छपरा स्पेशल 15 एवं 18 नवंबर को कोयंबटूर से चलाई जाएगी।
Indian Railway : इंटरलाॅकिंग कार्य के चलते इन ट्रेनों को किया गया शार्ट टर्मिनेट
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। यात्रियों को यात्रा के दौरान भीड़ का सामना न करनी पडी इसके लिए इन ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गयी है।












Click it and Unblock the Notifications