Railway Update Gorakhpur : बढ़ रही एसी थर्ड कोचों की मांग,अब इन ट्रेनों में कम होंगे जनरल कोच

रेलवे ने जनरल की जगह एसी थर्ड कोचों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। जल्द ही कई ट्रेनों में इनकी संख्या बढ़ायी जाएगी।

train

Gorakhpur News: रेलवे ने कई एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोचों की संख्या कम करने और एसी थर्ड कोचों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने यह निर्णय एसी थर्ड कोचों की बढ़ती मांग को देखते हुए लिया है। रेलवे ने गोरखपुर से चलने वाली शालीमार,पुणे व यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेनों में थर्ड एसी कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, गोरखपुर-शालीमार-एक्सप्रेस 15022-15021 में 09 जनवरी से, 15029-15030 गोरखपुर-पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस में 12 जनवरी से तथा 22533- 22534 गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में नौ जनवरी से साधारण द्वितीय श्रेणी के एक कोच के स्थान पर एसी थर्ड कोच लगाए जाएंगे।

सीपीआरओ ने बताया कि रेलवे ने यह निर्णय एसी थर्ड कोचों की बढ़ती मांग को देखते हुए लिया गया है। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में साधारण और शयनयान श्रेणी (स्लीपर) कोचों की जगह अधिक से अधिक एसी थर्ड कोच लगाने का निर्णय लिया है। अब ट्रेनों में साधारण के दो से तीन और स्लीपर के अधिकतम चार से पांच कोच ही लगाए जाएंगे। रेलवे ने न्यू जलपाईगुड़ी से फालाकाटा रेल खण्ड पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते अवध-असम व कामाख्या उदयपुर सिटी कवि गुरु एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

Recommended Video

    नदबई : रेल यात्रियों को मिलेगी राहत, चलेंगी ये नई ट्रेन, देखिए खबर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+