Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने इन ट्रेनों के रेक संरचना में किया परिवर्तन, यहां देखें पूरी लिस्ट
कई ट्रेनों के रेक संरचना में परिवर्तन किया गया है। आप अगर रेल से यात्रा करने जा रहे हैं तो पूरी जानकारी लेने के बाद ही घर से निकले।

Railway Update Gorakhpur: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कई ट्रेनों के रेक संरचना में परिवर्तन किया है। इन ट्रेनों में गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस,गोरखपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।
- 15045-15046 गोरखपुर-ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस के रेक संरचना में परिवर्तन किया गया है। इस गाड़ी में 01 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच के स्थान पर वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 कोच 22 दिसम्बर,2022 से गोरखपुर से तथा 25 दिसम्बर,2022 से ओखा से लगाया जायेगा। परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01, पेन्ट्रीकार के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
- 12587-12588 गोरखपुर-जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस के रेक संरचना में परिवर्तन किया गया है। इस गाड़ी में 01 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच के स्थान पर वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 कोच 19 दिसम्बर,2022 से गोरखपुर से तथा 24 दिसम्बर,2022 से जम्मूतवी से लगाया जायेगा। परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01, एल.एस.एल.आर.डी का 01 एवं पेन्ट्रीकार का 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
- 15097/15098 भागलपुर-जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस के रेक संरचना में परिवर्तन किया गया है। इस गाड़ी में 01 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच के स्थान पर वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 कोच 20 दिसम्बर,2022 से जम्मूतवी से तथा 22 दिसम्बर,2022 से भागलपुर से लगाया जायेगा। परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01, एल.एस.एल.आर.डी का 01 एवं पेन्ट्रीकार का 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Gorakhpur STF की बड़ी कार्रवाई,नशीली दवाओं के साथ तस्कर गिरफ्तार
- 15017/15018 एवं 22537/22538 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस के रेक संरचना में परिवर्तन किया गया है। इन गाड़ियो में 01 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच के स्थान पर वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 कोच 19 दिसम्बर,2022 से गोरखपुर से तथा 21 दिसम्बर,2022 से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से लगाया जायेगा। परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार इन गाड़ियो में जनरेटर सह लगेज यान के 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, एल.एस.एल.आर.डी का 01 एवं पेन्ट्रीकार का 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications