Umesh Pal Murder Case: एसटीएफ ने अतीक अहमद के करीबी को नेपाल से उठाया, पूछताछ जारी

उमेश पाल हत्याकांड में एसटीएफ ने नेपाल के रहने वाले कयूम अंसारी को गिरफ्तार किया है। यह अतीक अहमद का करीबी माना जा रहा है।

atik

Gorakhpur News: उमेश पाल हत्याकांड में एसटीएफ को एक और बड़ी सफलता मिली है। उमेश पाल के हत्यारों की तलाश करने में जुटी एसटीएफ ने अतीक अहमद के करीबी नेपाल के कपिलवस्तु जिले के चंद्ररौटा के रहने वाले एक व्यापारी को हिरासत में लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने उमेश हत्याकांड के आरोपियों को नेपाल पहुंचाने की बात स्वीकार की है।

जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि उमेश हत्याकांड में शामिल शूटर नेपाल में छिपे हैं। इसके बाद से ही कई दिनों से नेपाल में भी आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसी क्रम में अतीक के करीबी कयूम अंसारी जो एक पेट्रोल पंप का संचालक है को एसटीएफ ने पूछताछ करने के लिए हिरासत में लिया है। जिसे पहले महराजगंज ले जाया गया फिर वहां से गोरखपुर लाया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कयूम अतीक अहमद का करीबी है और अपराधियों को शरण देता है। इसका नाम मुंबई में हुई किसी घटना में बहुत पहले ही आ चुका है। तब मुंबई एसटीएफ ने यूपी एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार किया था।

जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएफ सूचना मिलने के बाद से ही पिछले तीन दिनों से नेपाल में रुकी थी। कयूम की सारी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। मौका मिलते ही टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+