DDU News Gorakhpur: प्रोफेसर पूनम टंडन ने संभाला गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार
DDU News Gorakhpur: सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद प्रो पूनम टंडन ने सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया। प्रो टंडन आजादी के बाद स्थापित उत्तर प्रदेश के पहले राज्य विश्वविद्यालय की 39वी कुलपति है तथा दूसरी महिला कुलपति है।
प्रोफेसर पूनम टंडन ने प्रोफेसर राजेश सिंह से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रो टंडन ने निवर्तमान कुलपति प्रो राजेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने मुझे ए प्लस प्लस विश्वविद्यालय दिया है। प्रो. पूनम टंडन का लगभग 32 वर्ष का लम्बा करियर अनेक अकादमिक और प्रशासनिक उपलब्धियों से भरा रहा है।

प्रोफेसर टंडन ने अपने शोध एवं शैक्षणिक कार्यकाल में अनेकों सम्मान अर्जित किये हैं। उनको जर्मनी के प्रतिष्ठित अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट फेलोशिप सहित दर्जनों सम्मान मिले हैं। लगभग 32 पुस्तकों के लिए लेखन कार्य किया है। 250 से ज्यादा शोध पत्र विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं। 40 विद्यार्थियों ने प्रो. टंडन के निर्देशन में शोध कार्य पूर्ण किया है। दर्जन भर से अधिक रिसर्च प्रोजेक्ट प्रो. टंडन के नाम हैं, जिनमें फ्रांस, ब्राजिल, जर्मनी और रूस से सम्बंधित अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रोजेक्ट भी सम्मिलित हैं।
प्रो. पूनम टंडन लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की अध्यक्ष, प्रभारी कम्प्यूटर सेंटर जैसे महत्त्वपूर्ण पदों का सकुशल निर्वहन कर चुकी है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति पद का दायित्व ग्रहण करने से पहले प्रो. टंडन में लखनऊ विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता छात्र कल्याण तथा अधिष्ठाता ऐकडेमिक थी। इसके अतिरिक्त उपक्रम (Uttar Pradesh center for ranking, accreditation and mentoring) की डायरेक्टर जनरल भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications