Gorakhpur News: पेशी पर आए बंदी ने चाकू से काटा अपना गला, भाई की हत्या का है आरोपी
गोरखपुर कचहरी में शुक्रवार को पेशी पर आए आरोपी ने चाकू से अपना गला काट लिया।

Gorakhpur News: गोरखपुर कचहरी में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब पेशी पर आए बंदी ने चाकू से अपना गला काट लिया। उसकी हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बंदी हत्या मामले में ढ़ाई साल से बिछिया जेल में बंद है। उस पर भाई की हत्या का आरोप है। उसके पास चाकू कहां से आया इसकी जांच भी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थानाक्षेत्र के हठी माता मंदिर के पास स्थित हरिजन बस्ती के रहने वाले विधाता पर अपने भाई की हत्या का आरोप है। 26 अक्टूबर 2020 को उसने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी थी। बड़े भाई प्रेमशंकर की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज किया था। इसके साथ ही विधाता पर पड़ोसी गुड्डू पर भी चाकू से हमला कर चुका है। एक अन्य पड़ोसी खातून के बेटे पर ही विधाता हमला कर चुका है। इन्हीे सब मामलों में वह सुनवाई के लिए शुक्रवार को जेल से कचहरी लाया गया था, जहां उन्होंने अपना गला चाकू से काट लिया।
कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि बंदी विधाता पेशी के लिए आया हुआ था। उसी दौरान उसने अपना गला चाकू से काट लिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चाकू उसके पास कहां से आया इसकी भी जांच की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications