UP: बेंगलुरु के रहने वाले युवक का गोरखपुर में इस हाल में मिला शव, यह है मामला

गोरखपुर के गोला में बंगलुरु के रहने वाले एक युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

fande

Gorakhpur News: गोरखपुर के गोला क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले युवक का शव फंदे से लटकता मिला है। युवक एक प्राईवेट टीचर है जो बंगलुुरु का रहने वाला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी मुताबिक, गोला क्षेत्र के जानीपुर स्थित आरएस चिल्ड्रेन एकेडमी में पढ़ाने वाले प्राइवेट टीचर का शव सोमवार को उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। बेंगलुरु का रहने वाला ज्योति मणि 27 करीब दो साल से भूपगढ़ में कमरे का किराया लेकर रहता था। इसके साथ दो अन्य टीचर भी रहते थे जो कुछ दिनों से बाहर थे। सोमवार शाम जब वे पहुंचे तो दोस्त को आवाज लगानी शुरु की। अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो खिड़की से देखा। अंदर का दृश्य देख दोस्तों के होश उड़ गए। ज्योति मणि का शव फंदे से लटक रहा था। दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष गोला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिक्षक युवक स्कूल से आने के बाद अचानक फंदे से लटक गया। इन कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+