PM Narendra Modi: गोरक्षनगरी में इतनी देर रहेंगे पीएम मोदी, देंगे ये बड़ी सौगात
PM MODI VISIT GORAKHPUR: गीता प्रेस शताब्दी समापन समारोह में हिस्सा लेने गोरखपुर आ रहे पीएम मोदी यहां के लोगों को कई बड़ी सौगात भी देंगे। इसके साथ ही पीएम गोरखपुर रेलवे स्टेशन से पूर्वांचलवासियों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। पीएम 498 करोड़ की लागत से गोरखपुर जंक्शन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात जुलाई को 1:30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंग। इसके बाद वह यहां से सीधे गीता प्रेस जाएंगे। 1:45 से 2 बजे तक उनके गीता प्रेस पहुंचने की उम्मीद है। यहां लगभग एक घंटे रहने के बाद प्रधानमंत्री 3:15 से 3:20 तक गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां 3:40 पर वह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यहां से एयरपोर्ट जाएंगे और फिर वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम दो घंटे से ज्यादा समय तक गोरखपुर में रहेंगे। पीएम ट्रेन को रवाना करने से पहले स्कूली बच्चों से बात करेंगे और ट्रेन का निरीक्षण भी करेंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर गोरखपुर को सजाने व संवाराने का काम तेजी से चल रहा है। जगह- जगह पीएम मोदी व सीएम योगी के बड़े बड़े होल्डिंग्स लगे हुए है। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है। बुधवार को सांसद रवि किशन व मेयर ने स्वच्छता अभियान चलाया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। जगह जगह पुलिस नजर आ रही है। रेलवे स्टेशन व गीता प्रेस की सुरक्षा एसपीजी ने अपने हाथों में ले ली है।












Click it and Unblock the Notifications