PM Modi: सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के साथ पीएम मोदी पूर्वांचल को देंगे यह बड़ी सौगात
PM Modi Visit Gorakhpur News: गीता प्रेस शताब्दी समापन समारोह में भाग लेने सात जुलाई को गोरखपुर आ रहे पीएम मोदी पूर्वांचल को कई बड़ी सौगात देंगे। रेल, शिक्षा सहित कई परियोजनओं से पूर्वांचल की तस्वीर बदलेगी। इसके साथ ही देश के अन्य हिस्सों के साथ यहां की कनेक्टीविटी और तेज होगी।
देंगे ये सोगातें सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वांचल की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन प्रदेश की राजधानी लखनऊ, प्रभु श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या होते हुए पवित्र तीर्थस्थल प्रयागराज तक जाएगी। इससे पर्यटन व रेल यातायात को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही पीएम गोरखपुर जंक्शन के पुनर्विकास की आधारशिला रख सकते हैं। वहीं सहजनवां- दोहरीघाट नई रेल लाइन सहित कई परियोजनाओं के शिलान्यास- लोकार्पण की भी तैयारी है। बता दें कि गोरखपुर जंक्शन का नवनिर्माण 693 करोड़ रुपये से होना है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री कुशीनगर में बनने वाले कृषि विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे।

कायाकल्प के बाद जंक्शन पर प्रतिदिन 1,68,000 यात्री आवागमन कर सकेंगे। गोरखपुर जंक्शन, बस स्टेशन और उत्तरी गेट के असुरन चौराहे से फ्लाईओवर से जुड़ जाएगा। लोगों को सड़क पर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जंक्शन पर ही मेट्रो ट्रेन की भी सुविधा मिल जाएगी। इसके लिए परिसर में मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने सहजनवां-दोहरीघाट लगभग 80 किमी लंबी नई रेल लाइन निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications