गोरखपुर: पैरामेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी,मेडिकल कॉलेज ने की यह तैयारी
पैरामेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी है।बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज ने इन छात्रों के लिए नई तैयारी की है।अब यहां 250 और सीटों पर पैरामेडिकल स्टॉफ की पढ़ाई होगी। मेडिकल कॉलेज को नौ अलग-अलग डिप्लोमा कोर्स संचालित करने की मंजू
गोरखपुर,14सितंबर: पैरामेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी है।बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज ने इन छात्रों के लिए नई तैयारी की है।अब यहां 250 और सीटों पर पैरामेडिकल स्टॉफ की पढ़ाई होगी। मेडिकल कॉलेज को नौ अलग-अलग डिप्लोमा कोर्स संचालित करने की मंजूरी मिल गई है। मेडिकल कॉलेज में पहले से ही पैरामेडिकल के दो कोर्स में 130 सीटों पर पढ़ाई चल रही है।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज को 250 सीटें आवंटित की गईं हैं। इस संबंध में मंगलवार को एक पत्र मिला है। इसमें हर कोर्स के लिए सीट निर्धारित है। नौ में से आठ कोर्स में 30-30 विद्यार्थियों का प्रवेश होगा। डिप्लोमा इन रेडियोथिरेपी टेक्नीशियन में 10 छात्रों का ही प्रवेश होगा।
क्या है पैरामेडिकल कोर्स
पैरामेडिकल एक मेडिकल कोर्स है जिसे करने वाला विद्यार्थी अस्पताल में एक सहायक चिकित्सक के रूप में कार्य करता है जो मूल रूप से प्राथमिक चिकित्सा और ट्रॉमा सेवाएं प्रदान करता है। इसके आलावा इमरजेंसी स्थिति में मेडिकल केयर प्रोवाइडर के रूप में कार्य करता है।












Click it and Unblock the Notifications