Pahalgam Terror Attack: पहलगाम घटना के विरोध में बजरंग दल- विहिप का प्रदर्शन, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
Pahalgam Terror Attack Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: पहलगाम घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। जगह जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गोरखपुर में भी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान जा पुतला फूंका गया और मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
गोरखपुर शास्त्री चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता इकट्ठा होकर आक्रोश रैली निकालते हुए गणेश चौराहे तक गए जहां पर उन्होंने इस्लामिक आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन किया।

विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने कहा कि अब समय आ गया है कि दुनिया को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से मुक्त कर पाक अधिकृत कश्मीर को जिहादी चंगुल से छुड़ा कर पुन: भारत में मिलाया जाए। यह कतई बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि कहा कि सरकार को इस घटना को लेकर गंभीर कदम उठाने की जरूरत है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
प्रांत सहमंत्री सगुण श्रीवास्तव एवं प्रांत प्रचार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि पहलगाम की घटना सिर्फ एक सामान्य आतंकवादी हमला नहीं बल्कि, देश की संप्रभुता तथा हिंदू समाज के समक्ष एक बड़ी चुनौती है। अब सीमा पार की लड़ाई तो सरकार ने लड़नी शुरू कर दी है और देश को विश्वास है कि उसके अपेक्षित परिणाम भी शीघ्र देखने को मिलेंगे किंतु, अंदर के युद्ध के लिए सम्पूर्ण हिंदू समाज व राष्ट्रवादी शक्तियों को एकजुटता के साथ तैयार रहना होगा।












Click it and Unblock the Notifications