Gorakhpur : बेटे व पति के साथ जा रही थी घर, रास्ते में ऐसे आई मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

गोरखपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत हो गयी।

accident

Gorakhpur News: गोरखपुर के कुसम्ही जंगल के पास रविवार शाम तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार निधि पांडेय की मौत हो गयी। बाइक में ठोकर लगने के बाद निधि सिर के बल गिर गयी। जिससे गंभीर चोट लगी। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक,कुशीनगर के कसया की रहने वाली निधि पाण्डेय रविवार को किसी काम से गोरखपुर आयी थी। शाम को वह अपने पति,व ढ़ाई साल के बेटे के साथ कसया वापस लौट रही थी। तभी कुसम्ही जंगल के पास तेज रफ्तार वाहन ने उन्हे ठोकर मार दी। इस घटना में निधि सिर के बल गिर गयी जिससे उन्हें गंभीर चोट आयी। बच्चा दूर जा गिरा। निधि के पति भी बाल बाल बच गए। वह उठे और तत्काल उसे अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

निधि पांडेय सरकारी शिक्षिका थी। उनकी कसया में दुकान भी थी। निधि की दो बच्चें हैं। बड़ी बेटी घटना के समय जबकि ढ़ाई साल का बेटा साथ में था। उनके पति विवेक पांडेय व्यापारी है।

नेपाली का मिला शव
गोरखपुर रेलवे स्टेशन स्थित नीकंड होटल में एक नेपाली नागरिक की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। उसकी लाश होटल के कमरा नंबर 108 में मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मामले की छानबीन की जा रही है।

Recommended Video

    गोरखपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में होटल में मिली नेपाली नागरिक की लाश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+