Gorakhpur: बारात विदा करते समय हुआ हादसा, एक की मौत

गोरखपुर में एक महिला की उस समय मौत हो गयी जब वह बारात विदाई का कार्यक्रम अपने घर की छत से देख रही थी। छज्जा टूटने की वजह से यह हादसा हुआ ।

gkp

Gorakhpur News: गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में बारात विदा करते समय छत का छज्जा गिर गया। जिससे एक महिला की मौत हो गयी और सात घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, गीडा के राउतपार उर्फ सरैया में उस समय हादसा हो गया जब गांव के ही किसी की बारात निकल रही थी। बारात में डीजे व ड्रोन कैमरा देखने के लिए घरों की महिलांए अपने अपने छतों पर भी इकठ्ठा हो गयी थी। इसी बीच एक घर में छत का छज्जा टूट गया। जिसमें 65 वर्षीय महिला देवीदीन की मौत हो गयी।

छज्जा गिरने से सात अन्य लोग भी घायल हो गए। जिनमें आबरूल निशा (24),शाबूरून निशा (21), नाजिया खातून (18) पुत्री लायक अली, मो. समीर (8) पुत्र समसुद्दीन, आदित्य(10), आयुष(8), बिठ्ठू (5) शामिल हैं।

एक अन्य मामले में गोरखपुर के तिवरीपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का अश्लील फोटो व वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। चार माह पूर्व युवती की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। दोनों में बातचीत भी शुुरु हुई। इस दौरान युवक ने युवती से शादी का दबाव बनाना शुरु किया। उसकी शादी कही और हो गयी। अब वह उसके पति व रिश्तेदारों को उसकी अश्लील फोटा भेज रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+