International Yoga Day: गोरखनाथ मंदिर में होगा साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में 15 जून से 21 जून तक योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Gorakhpur News: गोरखपुर स्थित नाथ संप्रदाय के विश्व प्रसिद्ध मठ गोरखनाथ मंदिर में योग दिवस के अवसर पर साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। 15 जून से शुरु होने वाले इस शिविर का समापन 21 जून को होगा। यहां के शैक्षिक कार्यशाला में देश भर के योगाचार्य शामिल होंगे।
योग दिवस के अवसर पर प्रत्येक साल की भांति इस बार भी गोरखनाथ मंदिर में साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर और योग अध्यात्म , शिक्षक कार्यशाला की पूरी तैयारी कर ली गयी है। इसका आयोजन महायोगी गुरु गोरक्षनाथ योग संस्थान और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।

गोरखनाथ मंदिर के योग शिक्षक योगी सोमनाथ ने बताया कि योगी शिविर का आयोजन 15 जून से शुरु होगा जो 21 जून तक चलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रोफेसर यूपी सिंह करेंगे। मुख्य अतिथि गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एके सिंह होंगे।
वहीं, 16 जून को प्रात: 5 बजे यौगिक षटकर्म होगा। सुबह 6 से 8 बजे तक योग और प्राणायाम होगा। शाम 5 बजे योग पर व्याख्यान होगा। सायं 6 से 7.30 बजे तक योगाभ्यास और ध्यान की क्रिया होगी। रात्रि 9 से 10 बजे तक सामूहिक चर्चा होगी। इसी तरह 21 जून योग दिवस तक योग शिविर में इसी प्रकार के कार्यक्रम होंगे।
15 जून को नाथ योग का नैतिक आधार विषय पर प्रो. द्वारिका नाथ, गोरखपुर विश्वविद्यालय, 16 जून को गुरु गोरक्षनाथ के कुंडलिनी योग पर वैज्ञानिक व्याख्यान पर डॉ. दीपनाथ राय, लखनऊ, 17 जून को समसायिक परिपेक्ष्य में योग का महत्व विषय पर डॉ. जयंतनाथ, योगाचार्य, गोरखपुर, 18 जून को अमनस्क योगा विषय पर डॉ. बलवान सिंह, रक्षा अध्यन विभाग, भिटौली उनवल,
19 जून को योग एवं ध्यान/ अष्टांग योग विषय पर स्वामी अर्जुनानंद/ धर्मेंद्र प्रजापति, योगाचार्य, गोरखपुर,
20 जून को योग की विविध धाराएं विषय पर अरविंद योगी, ऋृषिकेश, 21 जून को समापन सत्र रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications