मुंबई से गोरखपुर आ रही फ्लाइट में अचानक धुंआ निकलता देख परेशान हुए यात्री, जानिए पूरा मामला
मुंबई से गोरखपुर आ रही फ्लाइट में यात्री उस समय परेशान हो गए जब शौचालय से धुंआ निकल रहा था। छानबीन में पता चला बिहार का एक युवक सिगरेट पी रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Gorakhpur News: मुंबई से गोरखपुर आ रही फ्लाइट में उस समय हडकंप मच गया जब यात्रियों ने शौचालय से धुंआ निकलता देखा। यह देख यात्रियों के होश उड़ गए। छानबीन में पता चला कि एक युवक शौचालय में सिगरेट पी रहा था। सुरक्षाकर्मियों की तहरीर पर कैंट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज बिहार के पुरैना महेशपुर निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा मुंबई से गोरखपुर फ्लाइट से आ रहा था। गुरुवार शाम गोरखपुर में लैडिंग होने से पहले शौचालय से अचानक धुंआ निकलने लगा। यात्री यह देख परेशान हो गया। क्रू मेंबर ने छानबीन की और आरोपी को सिगरेट पीते पकड़ लिया। इसकी शिकायत पुलिस ने की गयी।
Gorakhpur के डॉक्टरों की जापानी इंसेफेलाइटिस के नये वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, जानिए क्या हैं इसके लक्षण
विमान के लैंड होने के बाद कृष्ण कुमार बाहर निकला तो एयरपोर्ट सुरक्षा के अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि इंडिगो के सुरक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। कैंट थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Recommended Video

सुरक्षा एजेंसियां इस बात का भी जांच कर रही हैं कि विमान में आखिर कैसे लाइटर आ गया। इस तरीके की घटना सुरक्षा पर सवाल खड़ी करती है।












Click it and Unblock the Notifications