UP: पर्स में कारतूस मिलते ही गोरखपुर एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, प्रशासन ने की यह कार्रवाई
Gorakhpur News: गोरखपुर एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब व्यक्ति के पर्स से कारतूस मिला। जांच एजेंसिया सतर्क हो गयी और आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी देवरिया से दिल्ली जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया के रहने वाले वरुण गोरखपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने जा रहे थे। चेक इन करके अंदर जाने के बाद जब सामनों की स्कैनिंग की गयी तो उसमें पिस्टल का कारतूस दिखा। वहां मौजूद अधिकारियों ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसिया वरुण से पूछताछ कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, देवरिया, लार के भीखम छपरा गांव के वरुण राज तिवारी अपना रेस्टोरेंट चलाते हैं।
गुरुवार को उन्हें शाम 7.30 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट से दिल्ली जाना था। शाम 6.30 बजे वरुण एयरपोर्ट पहुंचे और चेक इन करके अंदर गए। स्कैनिंग के दौरान उनके पर्स में 7.65 बोर का एक कारतूस मिला।
उन्होंने बताया कि कारतूस उनके मित्र का है, लेकिन बैग में कैसे आया इसकी जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications