गोरखपुर: पत्नी ने ही बनाई थी पति के हत्या की योजना,कोर्ट में सरेंडर के बाद बोला आरोपी

कुछ दिन पूर्व बेलीपार क्षेत्र में सड़क किनारे घायल अवस्था में एक व्यक्ति मिला था। उसका गला रेत कर मृत समझ फेेंका गया था। इस मामले में वांछित आरोपी ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर किया एंव घटनाक्रम के बारे में बताया।

yuvak

गोरखपुर,20 जुलाई: कुछ दिन पूर्व बेलीपार क्षेत्र में सड़क किनारे घायल अवस्था में एक व्यक्ति मिला था। उसका गला रेत कर मृत समझ फेेंका गया था। इस मामले में वांछित आरोपी ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर किया एंव घटनाक्रम के बारे में बताया।

पत्नी ने ही बनाई थी पति के हत्या की योजना
आरोपी राजन शाही ने बताया कि व्यक्ति रमेश की पत्नी का उससे अवैध संबंध है।रमेश की पत्नी अपने पति से अलग अपने मायके रहती है। उसकी पत्नी ने ही उसकी हत्या की योजना बनाई थी।उसी के कहने पर मैंने रमेश का गला रेता था और मरा समझकर बेलीपार इलाके के कसिहार के पास सड़क पर ही फेंककर फरार हो गया था।

यह है पूरा मामला
गोरखनाथ इलाके के लच्छीपुर का रहने वाला इंद्रसेन यादव उर्फ रमेश यादव (35) प्राइवेट इलेक्ट्रिशियन है। 16 जुलाई को रमेश का आरोपी ने गला रेत दिया था।बुधवार, 17 जुलाई की सुबह जब घायल रमेश होश में आया तो धीरे- धीरे घसीटते हुए सड़क के किनारे आया। राहगीरों की मदद से उसने परिजनों व पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों व पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

इस पूरे मामले में पुलिस को रमेश की पत्नी की ही भूमिका संदिग्ध नजर आई। 2012 में शादी के बाद से ही पत्नी रमेश के साथ ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। मार्च में ही वह अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी और तभी से मायके में ही रह रही थी।पत्नी के भाई के साथ ईंट भट्ठे पर काम करने वाले राजन शाही के साथ मिलकर पत्नी ने ही रमेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।पत्नी ने ही पति को मिलने के लिए बुलाया था। उसी ने राजन से उसकी मुलाकात करायी।राजन और रमेश ने साथ शराब पी और देर रात उसकी गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+