UP : क्या है ओम प्रकाश राजभर की सीएम योगी से मांग, क्यों कहा- गोरखपुर पहली बार नहीं आए हैं

ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को गोरखपुर के दिग्विजयनाथ पार्क में महिला हक अधिकार रैली में प्रतिभाग किया ।

rajbhar

Gorakhpur News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को गोरखपुर के दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित महिला हक अधिकार रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी पर कई बार निशाना साधा। उन्होंने सरकार से शराबबंदी करने व महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग की। इस रैली में प्रदेश के कई जिलों की महिलाएं सम्मिलित हुई थी।

यूपी में बंद हो शराब
इस रैली को संबोधित करते हुए राजभर ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत पूरे प्रदेश में शराब बंद करें । यह गरीबों की सबसे बड़ी समस्या है। अगर सरकार के पैसा नहीं है तो मैं दूंगा। मेरी सरकार बनती है तो मैं सबसे पहले यूपी में शराब बंद करुंगा।

महिलाओं को मिले 50 प्रतिशत आरक्षण
राजभर ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाएं आज देश के सर्वोच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। ऐसे महिलाओं को नौकरी सहित सभी जगहों पर 50 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए।

गांव-गांव का दौरा कर चुका हूं
राजभर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं गोरखपुर पहली बार नहीं आया हूं। यहां के गांव-गांव का दौरा कर चुका हूं। आजमगढ़,फैजाबाद,बस्ती व गोरखपुर में मैं महिला सम्मेलन कर रहा हूं।

अब लखनऊ की तैयारी
राजभर ने कहा कि झांसी, सहारनपुर, चित्रकूट, इलाहाबाद, बांदा मंडल रैली करते हुए लखनऊ आएंगे। अब लखनऊ पहुंचने की तैयारी है।

Recommended Video

    गोरखपुर: स्‍वामी प्रसाद मौर्या और अखिलेश यादव पर राजभर ने साधा निशाना, कह दी बड़ी बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+