ओबीसी आरक्षण तय करेगा पिछड़ा वर्ग आयोग,23 जनवरी को होगा गोरखपुर आगमन

पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम 23 जनवरी को गोरखपुर दौरे पर रहेगी। इस दौरान ओबीसी आरक्षण के कई पहलुओं पर चर्चा होगी।

reservation

Gorakhpur News: ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग 23 जनवरी को गोरखपुर में बैठक करेगा। मंडलवार निरीक्षण का क्रम शुरु किया गया है। इस बैठक में रैपिड सर्वे को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। इस आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त जस्टिस राम अवतार सिंह हैं। जो दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर रहेंगे।

एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने बताया कि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य दो दिवसीय दौरे पर 23 जनवरी को गोरखपुर आएंगे। आयोग को स्थानीय नगरीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व के संदर्भ में जांच और अध्ययन करते हुए निकायवार औैर अनुपातिक आरक्षण को लेकर रिपोर्ट देनी है।

23 जनवरी को पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम एनेक्सी भवन सभागार गोरखपुर मंडल के सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। 24 जनवरी को आयोग नगर निगम समेत कई नगर पंचायत क्षेत्रों का भी भ्रमण करेगी। इस भ्रमण का उद्देश्य पिछछा वर्ग की वास्तिविक संख्या के बारे में जानकारी करना है। आयोग 31 मार्च को अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

एडीएम प्रशासन ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के लिए एक समिति बनाई गयी है। इस समिति द्वारा जो आंकड़े उपलब्ध कराये जाएंगे उनका सत्यापन किया जाएगा।

Recommended Video

    मुरैना: CM को गाली देने के मामले ने पकड़ा तूल, OBC महासभा ने की बड़ी मांग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+