NorthEastern Railway ने स्थापित किया नया कीर्तिमान, इस खास वजह से एक करोड़ से अधिक की हुई राजस्व बचत
Railway News Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे पर स्थापित 4.77 मेगावॉट क्षमता के सोलर प्लान्ट से वित्त वर्ष 2023-24 में माह नवम्बर, 2023 तक 33.96 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन हुआ, जिससे रूपये 1.33 करोड़ रेल राजस्व की बचत हुई है। इसके अतिरिक्त इस रेलवे के 119 महत्वपूर्ण स्थानों पर कुल 2.658 मेगावॉट क्षमता के सोलर पैनल लगाने का कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशनों एवं मुख्यालयों के प्रशिक्षण केन्द्रों, विद्यालयों एवं कारखानों के छतों पर सोलर पैनल लगाने का कार्य किया जा रहा है। इज्जतनगर मंडल के 72, लखनऊ मंडल के 26 तथा वाराणसी मंडल के 11 स्टेशनों सहित कुल 109 स्टेशनों पर सोलर पैनल लगाये जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त मुख्यालय में बहुविषयक पद्धति प्रशिक्षण केन्द्र (एम.एस.टी.सी.), विद्युत एवं सिगनल प्रशिक्षण केन्द्र के छात्रावास, एन.ई. रेलवे हायर सेकेन्ड्री स्कूल, एन.ई.रेलवे बालिका इन्टर कालेज, बोगी शॉप, एयर ब्रेक शॉप तथा मंडल स्तर पर मंडल चिकित्सालय, इज्जतनगर एवं डीजल शेड, इज्जतनगर में सोलर पैनल लगाने का कार्य प्रगति पर है। सौर ऊर्जा के उत्पादन के फलस्वरूप रेल राजस्व की बचत के साथ भारतीय रेल हरित रेल बनने की ओर अग्रसर है।












Click it and Unblock the Notifications