Indian Railway : रेल पथ सुदृढ़ीकरण के लिए पूर्वोत्तर रेलवे को मिला 450 करोड़ का बजट

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे को रेल पथ सुदृढ़ीकरण के लिये 450 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। इससे रेल पथ कार्य को और गति मिलेगी । साथ ही एक बेहतर पथ तैयार हो सकेगा। इससे उच्च क्षमता के रेल एवं कंक्रीट स्लीपर लगाये जाने का कार्य प्रगति पर होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि संरक्षित ट्रेन संचलन के लिये रेल पथ का सुदृढ़ होना अत्यन्त आवश्यक है। जिसे सुनिश्चित करने के लिये रेल पथ में पुराने रेल एवं स्लीपरों को नई रेल एवं नये ज्यादा क्षमता के मजबूत कंक्रीट स्लीपर से बदले जाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा संरक्षा के दृष्टिकोण से गाड़ियों की गति बढ़ाने, संचलन समय में बचत हेतु थ्रू रेल नवीनीकरण एवं सम्पूर्ण रेल पथ नवीनीकरण आदि का कार्य तेजी से किया जा रहा है। फलस्वरूप अनेक रेल खण्डों में सेक्शनल स्पीड बढ़ाई गई है।
उन्होंने बताया कि इस वित्त वर्ष एक हजार किमी. से ज्यादा रेल खण्डों की गति बढ़ाई गई। वित्त वर्ष 2023-24 में रेल पथ सुदृढ़ीकरण हेतु कुल ₹ 450 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे पर चालू वित्त वर्ष 2022-23 में माह जनवरी, 2023 तक रेल रिन्यूवल हेतु वाराणसी मण्डल में 55.38 ट्रैक किमी. एवं लखनऊ मण्डल में 26.95 ट्रैक किमी. कुल 82.33 ट्रैक किमी. तथा कम्प्लीट ट्रैक रिन्यूवल में कुल 42.5 ट्रैक किमी. का कार्य किया गया। इस प्रकार टी.आर.आर. (प्राइमरी) एवं सी.टी.आर. (प्राइमरी) के कार्य हेतु कुल 124.83 ट्रैक किमी. का नवीनीकरण किया गया।
वर्ष 2023-24 में टी.आर.आर. (प्राइमरी) हेतु वाराणसी मण्डल में 43.8 ट्रैक किमी., लखनऊ मण्डल में 25.4 ट्रैक किमी. एवं इज्जतनगर मण्डल में 13.9 ट्रैक किमी. कुल 83.1 ट्रैक किमी. तथा सी.टी.आर. (प्राइमरी) हेतु वाराणसी मण्डल में 19.4 ट्रैक किमी. एवं लखनऊ मण्डल में 48 ट्रैक किमी. कुल 67.4 ट्रैक किमी. सहित टी.आर.आर. (प्राइमरी) एवं सी.टी.आर. (प्राइमरी) के कार्य हेतु कुल 150.5 ट्रैक किमी. का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
वर्ष 2023-24 के बजट में रेल पथ सुदृढ़ीकरण नवीनीकरण हेतु ₹ 450 करोड़ की धनराशि में से रेल एवं स्लीपर बदलने हेतु वाराणसी मण्डल को 44.33 करोड़, लखनऊ मण्डल को 133.76 करोड़ एवं इज्जतनगर मण्डल को 12.67 करोड़ सहित कुल 190.76 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications